फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Transformers kept in the open are giving evidence of negligence

Ghazipur News: खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर दे रहे लापरवाही की गवाही

Thu, 10 Jul 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Transformers kept in the open are giving evidence of negligence
गाजीपुर। नगर के विभिन्न स्थानों पर खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर बिजली निगम की लापरवाही की गवाही दे रहे हैं। इनके कारण पूर्व में कई हादसे भी हो चुके हैं। इसके बाद भी बिजली निगम लोगों की सुरक्षा को लेकर नहीं चेत रहा है।
विज्ञापन

नगर में 25, 63, 100 व विभिन्न क्षमता के कुल 846 ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इनमें से 30 प्रतिशत ट्रांसफॉर्मरों में जाली नहीं लगाई गई है। खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं। इसके कारण नगर क्षेत्र में रहने वाली डेढ़ लाख की आबादी खुद की सुरक्षा को लेकर सशंकित रहती है। कई ऐसी जगह हैं, जो व्यस्ततम इलाकों में शामिल हैं। यहां भी खुले में ट्रांसफॉर्मर रखे गए हैं। नगर के महुआबाग में नीचे रखा ट्रांसफॉर्मर जालीविहीन है। जबकि यहां बैंकों समेत कई दफ्तर हैं। यह शहर का पॉश इलाका माना जाता है। आसपास कई वीआईपी कॉलोनियां हैं। यहां प्रतिदिन खरीदारों की भीड़ उमड़ती है। इसलिए इसे शहर का हृदयस्थल भी कहा जाता है। इसी तरह नगर के स्टेशन रोड पर भी खुले में ट्रांसफॉर्मर है। इसी के आसपास अस्थायी सब्जी विक्रेता अपनी दुकान लगाते हैं। डेढ़ वर्ष पहले ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई थी। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मरों में जाली लगाने के लिए जल्द ही टेंडर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed