फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Transformer explodes in Bhadaura sub-station, power failure for eight hours

Ghazipur News: भदौरा उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर फटा, आठ घंटे बिजली गुल

Mon, 15 May 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Transformer explodes in Bhadaura sub-station, power failure for eight hours
बिजली गुल रहने के कारण दर्जनों गांवों के हजारों लोग प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। 220 केवी बिजली घर भदौरा के अंदर रविवार को करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) ब्लास्ट होने से आठ उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सात से आठ घंटे बिजली गुल रहने के कारण दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को परेशानी हुई। बिजली आपूर्ति न होने से घरों में लगे इनवर्टर भी बंद हो गए। इलाके के लोग बिजली आपूर्ति के लिए बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों से फोन पर संपर्क करते रहे, लेकिन देर रात तक लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
220 केवी विद्युत उपकेंद्र भदौरा में रविवार शाम करीब सात बजे अचानक करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) ब्लास्ट हो गया। इससे ट्रांसफार्मर से जुड़े बारा, गहमर, सायर, देवल, सेवराई, भदौरा, रेवतीपुर सहित आठ उपकेंद्र बंद होने के कारण दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी फाल्ट दूर कराने के प्रयास तेज कराए। कर्मचारी रातभर फाल्ट को ठीक करने में लगे रहे। लेकिन देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र भदौरा के अंदर करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) ब्लास्ट होने से बारा, गहमर, सायर, देवल, सेवराई, भदौरा, रेवतीपुर सहित आठ उपकेंद्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात बिजली न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में लगे इनवर्टर तक बंद हो गए।
जिससे लोग पूरी रात सो नहीं पाए। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन करने शुरू कर दिए। अधिकारी जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन देते रहे। साढ़े तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।

000
फीडर के करंट ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया था। इसके कारण आठ उपकेंद्र से जुड़ी कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद कर्मचारी ब्लास्ट हुए करंट ट्रांसफार्मर को बदलने में जुटे रहे, रात में ही बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। - तसलीम, एसएसओ 220 केवी विद्युत उपकेंद्र भदौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed