फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Transformer burnt out, power supply stalled

धू-धूकर जला ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 25 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt out, power supply stalled
मरदह। स्थानीय थाना मुख्यालय के ठीक सामने रविवार की दोपहर 250 केवीए का टांसफार्मर धू-धूकर जल उठा। इससे आस-पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग को आपूर्ति बंद करने की सूचना दी। साथ ही मिट्टी के ढ़ेर व सफेद बालू को छिड़कर आग बुझाया। तब जाकर लोगों ने राहत भरी सांस ली।
विज्ञापन

टांसफार्मर जलने के कारण कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, थाना, ब्लाक संसाधन केन्द्र सहित चार सौ घरों की बिजली गुल है। यहां घरों के समरसेबल बंद होने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों सहित ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। गांव के लक्ष्मण सिंह, शैलेश सिंह साधू, रमेश यादव, विजय मल्ल, अजय सिंह और डा. अनुप राय ने बताया कि ट्रांसफार्मर अगर जल्द नहीं बदला गया तो जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा। बिजली विभाग के जेई प्रेमचंद ने बताया कि जले हुए ट्रांसफार्मर की शिकायत दर्ज हो गई है। जल्द से जल्द उसको बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed