किसान आंदोलन को लेकर दिलदारनगर रेलवे जंक्शन पर चक्रमण करती पुलिस।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर। किसान आंदोलन के तहत रेल रोको अभियान के मद्देनजर बृहस्पतिवार को जिले के प्रत्येक छोटे-बड़े स्टेशनों पर पुलिस मुस्तैद रही। परिसर के साथ ही रेल ट्रैकों की निगहबानी चक्रमण कर की गई। पुलिस की चौकसी एवं सुरक्षा के चलते आंदोलन का असर कहीं भी देखने को नहीं मिला। नगर के सिटी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस के साथ एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने चक्रमण किया। बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर यात्रियों में हड़कंप मची रही। जब सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के मुस्तैद होने की जानकारी मिली तो उन्होंने राहत की सांस ली। दिलदारनगर: किसान आंदोलन के तहत रेल रोको अभियान के मद्देनजर क्षेत्र में शांति भंग न हो इसको लेकर राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर चक्रमण करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर दिलदारनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, रेलवे सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट दिलदारनगर राकेश कुमार एवं जीआरपी चौकी के प्रभारी विष्णुकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने दिलदारनगर रेल फाटक, रेलवे पार्किंग, स्टेशन, प्लेटफार्म के साथ उसिया रेल फाटक पर चक्रमण कर जायजा लिया। सेवराई: तहसील मुख्यालय पर किसान आंदोलन को लेकर पुलिस चौकस रही। रेवतीपुर: थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश बहादुर सिंह एवं सेवराई चौकी प्रभारी रामकुमार ओझा के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस कर्मी पहले से ही स्थानीय भदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। एहतियात के तौर पर पुलिस रेलवे फाटक एवं मुख्य रेलवे स्टेशन पर मौजूद रही। इस दौरान जीआरपी प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर विष्णुकांत मिश्रा एवं गहमर कोतवाली निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।