फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trains delayed for the second day due to damaged railway track

Ghazipur News: रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से दूसरे दिन भी विलंबित रहीं ट्रेनें

Sun, 05 Oct 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Trains delayed for the second day due to damaged railway track
सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
गाजीपुर। बलिया-छपरा के बीच दो स्थानों पर रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से दूसरे दिन रविवार को भी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। चार ट्रेनें विलंबित रहीं। इसके कारण सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इंतजार करते हुए देखा गया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04095 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का सिटी रेलवे स्टेशन पर आने का समय सुबह 6.30 बजे निर्धारित है। अपने निर्धारित समय 6.30 बजे से 4 घंटे 11 मिनट विलंबित रही। गाड़ी संख्या 15159 सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 9.45 बजे के बजाय 4 घंटे 45 मिनट विलंब से दोपहर 2.32 बजे आई। गाड़ी संख्या 09526 हापा स्पेशल के आने का समय सुबह 11.25 बजे निर्धारित है। लेकिन यह ट्रेन शाम को 4.36 बजे आई। इसी तरह गाड़ी संख्या 75101 सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय सुबह 11.05 बजे से 4 घंटे विलंबित रहीं। यह ट्रेन सिटी रेलवे स्टेशन पर शाम 3.56 बजे आई। स्पेशल, एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर ट्रेनों के विलंबित रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र पर लोग संपर्क करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed