फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   train rout divert

कई ट्रेनों का रुट बदला, कई निरस्त

Tue, 01 Oct 2019 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
train rout divert
ट्रेन निरस्त होने से पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala
गाजीपुर। वाराणसी-छपरा रेल खंड पर बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी धंसने के कारण जिले से होकर गुजरने वाली कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया तो कुछ की दूरी कम कर दी गई है। कई ट्रेनों को दूसरे रूट औड़िहार - मऊ रूट से आगे भेजा जा रहा है। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी आरक्षण करा चुके लोगों को हुई। उन्हें औड़िहार या वाराणसी जाकर ट्रेनों को पकड़ना पड़ा है। उधर पंडित दीनदयाल नगर-पटना रूट में भी बाधा आ जाने के कारण उस रूट पर भी कई गाड़ियों के समय में फेर बदल किया गया है।
विज्ञापन

गाजीपुर से बलिया होकर कोलकाता जाने वाली शब्दभेदी एक्सप्रेस को सोमवार को निरस्त कर दिया गया। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा छपरा-वाराणसी सिटी पैसेंजर, वाराणसी सिटी-छपरा पैसेंजर को भी निरस्त कर दिया गया। लखनऊ छपरा एक्सप्रेस को छपरा की बजाए बलिया से चलाया जा रहा है। इसके अलावा, इस रूट से होकर गुजने वाली गाड़ियों सारनाथ एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, गोदिया, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आदि को औड़िहार से ही परिवर्तित कर दिया जा रहा है। यह गाड़िया अब मऊ से होते हुए छपरा जा रही है। वापसी में सभी गाड़ियां औड़िहार से ही अपने रूट पर नियमित हो जा रही है। स्टेशन अधीक्षक रामायण सिंह यादव ने बताया कि गाड़ियों के अनियमित हो जाने से यात्रियों पर काफी असर पड़ा है।
विज्ञापन

टिकट खिड़की पर पसरा सन्नाटा
गाजीपुर। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से कई गाड़ियों के नहीं गुजरने के कारण टिकट खिड़की पर सन्नाटा पसरा रहा। यात्रियों के नहीं आने-जाने से आटो रिक्शा वालों की भी कमाई नही हुई। सुबह के समय स्टेशन पर लगातार कई गाड़ियों का आवागमन है। रोजाना बड़ी संख्या में नौकरी पेशा वाले लोगों के साथ ही छात्र, कचहरी, सरकारी दफ्तरों आदि में कामकाज करने वाले लोग भी आते जाते हैं। गाड़ियों के बंद हो जाने से सुबह शाम स्टेशन पर होने वाली चहल-पहल नहीं दिखी। यही हालत इस रुट पर पड़ने वाले युसूफपुर, नंदगंज, सैदपुर आदि स्टेशनों की भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना रूट पर पांच ट्रेनें रद
दिलदारनगर। लगातार हो रही बारिश से पटना रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन पर बारिश का पानी भर जाने से पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मार्ग पर चलने वाली पांच ट्रेनों को रद कर दिया गया तथा कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। रेल सूत्रों के अनुसार, अप में जाने वाली 15126 जनसाधारण एक्सप्रेस, 13119 अपर इंडिया एक्सप्रेस, 63229 बक्सर मडुआडीह पैसेंजर एवं डाउन में 3134 सियालदह वाराणसी एक्सप्रेस, मडुआडीह-बक्सर पैसेंजर ट्रेन रद्द रही। इसके अलावा, विभूति एक्सप्रेस, पंजाब मेल, फरक्का एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन महत्वपूर्ण ट्रेनों का रूट डायवर्ड कर गया रूट से चलाया गया। यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पटना स्टेशन के पास रेल पटरियों पर बारिश का पानी भर जाने से आधा दर्जन ट्रेनों को रद कर दिया गया है।
मऊ रूट पर भी कई गाड़ियां हुईं लेट
गाजीपुर। औड़िहार से की गाड़ियों को मऊ रूट पर ले लिए जाने के कारण यह रूट काफी व्यस्त हो गया है। इसके चलते इस रेल मार्ग पर चलने वाली की गाड़ियां विलंब से चलने लगी है। इस रूट पर चलने वाली आनंद विहार-दरभंगा लिच्छवी एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से चली। कृषक एक्सप्रेस भी तीन घंटे देरी से गुजरी। इसी प्रकार, इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे, इस रूट पर भी मड़ुआडीह-भटनी पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया।

गाड़ी पकड़ने जाना पड़ा औड़िहार
गाजीपुर। सारनाथ, स्वतंत्रता सेनानी या पवन एक्सप्रेस में पहले से आरक्षण करा चुके यात्रियों को गाड़ी पकड़ने के लिए औड़िहार तक जाना पड़ा। यह गाड़ियां रायपुर, मुंबई, दिल्ली आदि की तरफ जाती आती है। गाजीपुर सिटी स्टेशन पर सुबह सारनाथ पकड़ने आए जंगीपुर के अरुण जायसवाल ने बताया कि यह तो गनीमत रही कि उन्हें पहले से ही गाड़ी के मार्ग परिवर्तन का पता चल गया था। अगर घर से समय से निकलते तो औड़हार में गाड़ी पकड़ पाना संभव नहीं हो पाता। इसी प्रकार, दिल्ली जाने के लिए करंडा से आए अर्जुन सिंह ने बताया कि अचानक टिकट रद करा पाना संभव नहीं हो पाता। पूरा तैयारी के साथ घर से निकलने के बाद गाड़ी पकड़ना ही उचित है। भले ही इसके लिए अन्य स्टेशन पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed