फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trailer collided with a truck parked on the roadside, co-driver died

Ghazipur News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ा ट्रेलर, सहचालक की मौत

Sun, 11 May 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Trailer collided with a truck parked on the roadside, co-driver died
मरदह। सिंगेरा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह सह चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गया। हादसे में सह चालक की मौत हो गई। जबकि चालक को हल्की चोट आई। दोनों वाहनों पर बालू लदा था। दो थानों के बीच सीमा विवाद को लेकर सीएचसी पर दो घंटे तक शव पड़ा रहा। डॉक्टरों के पुलिस के आलाधिकारियों को सूचना देने की बात कहने पर कासिमाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गोलाबाजार थानाक्षेत्र के ककरही अहिरौली गांव निवासी सचिन यादव (24) डेढ़ वर्ष से ट्रेलर पर खलासी का कार्य करता था और वाहन चलाना सीख रहा था। चचेरे भाई धीरज यादव ने बताया कि शुक्रवार की देर रात बिहार के बिहटा से लाल बालू लादकर वह गोरखपुर जनपद के खजनी बाजार जा रहा था। सिंगेरा गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर चला रहे सह चालक सचिन यादव को झपकी आ गई। इससे वह सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रक में पीछे से भिड़ गया। तेज आवाज के साथ दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल सहचालक ट्रेलर के केबिन में करीब दो घंटे तक फंसकर छटपटाता रहा। यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन से उसे बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सचिन यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रेलर के केबिन सो रहे गोरखपुर जिले के बेलघाट थानाक्षेत्र के कुआं पिपरसंडी गांव निवासी चालक अरुण सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टराें ने छोड़ दिया। यूपीडा कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की तरफ से मरदह और कासिमाबाद थानों को घटना की जानकारी दी गई। दोनों थानों की पुलिस ने घटनास्थल अपने क्षेत्र में न होने का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने जब पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तो कासिमाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि सचिन को ट्रेलर चलाने का शौक था। इसके चलते वह अक्सर लंबी-लंबी दूरी तय करता था। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed