फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tragic young man preparing for army recruitment fell to his death mother seeing her son body

दर्दनाक: सेना भर्ती की तैयारी कर रहा युवक मैदान पर गिरा, मौत; बेटे की लाश देख मां बोली- हमरे लाल के का भयल

Fri, 17 Oct 2025 05:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 05:41 AM IST
सार

यूपी के गाजीपुर में युवक की माैत की जानकारी मिलते ही माैके पर दुल्लहपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। कहा कि तहरीर मिलने पर ही कुछ कार्रवाई होगी। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया था।

विज्ञापन
Tragic young man preparing for army recruitment fell to his death mother seeing her son body
राजवीर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के परसौली गांव स्थित मैदान पर गुरुवार को सेना भर्ती दौड़ लगाते समय एक युवक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद उसके साथियों ने उसे मऊ जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक के साथ सेना भर्ती की तैयारी कर रहे साथी अनुराग यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के रेहटी मालीपुर गांव निवासी राजवीर सिंह (18) ने बीए पहले वर्ष में दाखिला लेने के बाद से ही सेना में भर्ती की लगातार तैयारी कर रहा था। गुरुवार की देर शाम परसौली मैदान में दौड़ते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद साथियों की मदद से उसे देवा गांव स्थित एक नीजि अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर होने पर मऊ जनपद के जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां अनीता देवी बेसुध हो गईं। होश आने पर वह पूछ रही थी कि हमरे लाल के का भयल। वहीं, दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत पिता सुजीत सिंह तुरंत गांव के लिए निकल गए। दुल्लहपुर थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed