फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traffic stopped on 12 km long Revatipur-Gahmar bypass road, 3 villages lost connectivity

Ghazipur News: 12 किमी लंबे रेवतीपुर-गहमर बाईपास मार्ग पर आवागमन बंद, 3 गांवों का संपर्क टूटा

Thu, 28 Aug 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Traffic stopped on 12 km long Revatipur-Gahmar bypass road, 3 villages lost connectivity
गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद शहर के शास्त्रीनगर कॉलोनी में  बाढ़ के पानी से घिरा मकान। संवाद
गाजीपुर। गंगा का जलस्तर स्थिर हो चुका है। लेकिन, दुश्वारियां बरकरार हैं। स्थिति यह है कि 12 किलोमीटर लंबे रेवतीपुर-गहमर बाइपास मार्ग पर आवागमन बंद हो चुका है। रेवतीपुर-गहमर बाइपास मार्ग पर नगदीलपुर के पास 100 मीटर के दायरे में 5 फीट तक बाढ़ का पानी पसरा हुआ है। वहीं तीन गांवों नसीरपुर, हसनपुरा, वीरऊपुर का संपर्क मार्ग टूट चुका है। नगर के ददरीघाट पर सिर्फ तीन सीढि़यां जलमग्न होने से बची हैं। यही हाल नगर के अन्य गंगा घाटों का भी है। सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 63.740 मीटर दर्ज किया गया। गंगा में बढ़ाव 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार रहा। दो घंटे बाद 10 बजे 63.750 मीटर पर गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया। गहमर : रेवतीपुर-गहमर बाइपास मार्ग पर नगदीलपुर के पास 100 मीटर के दायरे में 5 फीट तक बाढ़ का पानी है। नसीरपुर के मुख्य मार्ग पर 5 फीट पानी है। मुख्य मार्ग के अलावा गलियों में भी पानी फैल चुका है। गली में 3 फीट पानी पसरा है। इसी तरह हसनपुरा व वीरऊपुर के मुख्य मार्ग पर 5 फीट पानी पसरा हुआ है। नसीरपुर, हसनपुरा, वीरऊपुर के मुख्य मार्गों पर पानी पसरने के कारण इनका संपर्क कट चुका है। इससे 20 हजार की आबादी प्रभावित है। गांव के निषाद समाज के नावों के माध्यम से ग्रामीण आवागमन कर रहे हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। 100 बीघा खाली खेत जलमग्न हो चुका है। औड़िहार : पटना गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल के परिसर में बाढ़ का पानी पसरा हुआ है। 200 बीघा खाली खेत जलमग्न है। हथौड़ा, औड़िहार, जौहरगंज, सैदपुर, फुलवारी कला, फुलवारी खुर्द, देवचंदपुर, चकेरी, शादीभादी, गोपालपुर में 100 बीघा खेत की फसल बर्बाद हो चुकी है। धान, चरी व कड़वा की फसल को नुकसान पहुंचा है। गोपालपुर में हाईवे के नीचे एक मकान बाढ़ के पानी से घिरा है। सुहवल : क्षेत्र के कालूपुर, बवाड़े, युवराजपुर, पटकनिया, सुजानपुर, कल्याणपुर आदि गांवों में 6 किलोमीटर के दायरे में 100 बीघा धान, चरी व बैंगन की फसल को नुकसान पहुंचा है। जमानिया : कर्मनाशा नदी में आई बाढ़ से किसानों की धान, बाजरा, सन और पटुआ जैसी सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गई है। नदी में उफान के चलते कई स्थानों पर सड़क मार्ग भी बाधित हो गया है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने गायघाट, देवड़ी, करमहरी और जबुरना गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed