{"_id":"6005c1338ebc3e33fd2900b0","slug":"traffic-ghazipur-news-vns5698824146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एडीएम राजेश सिंह साथ
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
ाजीपुर। परिवहन विभाग की ओर से यातायात माह की शुरुआत चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की शपथ दिलाने से हुई। सोमवार को विभाग की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ जागरूकता रथ को रवाना कर किया गया। एडीएम राजेश सिंह एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की ओर से हादसों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। एक तरफ जहां रथ के माध्यम से पंफलेट एवं माइक से नियमों की जानकारी दी जाएगी। वहीं विभाग के अधिकारियों द्वारा गांव-गांव पहुंचकर संभ्रात लोग, राजनीतिक व्यक्तियों, छात्र-छात्राओं एवं अन्य ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा, जिससे यातायात के नियमों की अनदेखी करने के कारण हो रहे दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 17 फरवरी तक इस रथ से यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ कोविड संक्रमण बचाव के प्रति भी जागरूकता फैलाई जाएगी। सड़क सुरक्षा के साथ ही कोविड-19 बचाव से संबंधित पोस्टर, स्टिकर, हैंडबिल एवं पंफलेट का वितरण किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के संबंध में आनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही चालकों को नशे के दौरान बस चलाने एवं ओवर स्पीडिंग के विरूद्ध चेकिंग की कार्रवाई की जाएगी। यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कि जनपद स्तर पर महिलाओं की दो पहिया रैली निकाली जाएगी। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस दौरान राजेश सिंह, शिशिर श्रीवास्तव, टनटन सिंह, रमापंकर कुशवाहा, भोला यादव, अभय सिंह, मुंशी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।