{"_id":"60783afe8ebc3e59281ad793","slug":"tractor-driver-killed-by-crushing-bike-riders-over-overtake-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः ट्रैक्टर चालक की ईंट से कूंचकर हत्या, ओवरटेक को लेकर बाइक सवारों से हुई थी कहासुनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुरः ट्रैक्टर चालक की ईंट से कूंचकर हत्या, ओवरटेक को लेकर बाइक सवारों से हुई थी कहासुनी
Thu, 15 Apr 2021 06:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 15 Apr 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के बसनिया गांव के श्रीपुर मार्ग पर बुधवार की मध्यरात्रि ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने ईंट-पत्थर से कूंचकर ट्रैक्टर चालक फागू खरवार की हत्या कर दी। ट्रैक्टर मालिक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बिहार प्रांत के बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना के हकीमपुर निवासी फागू खरवार (28) बसनिया गांव में ट्रैक्टर चलाता था। बुधवार रात 12 बजे वह ट्रैक्टर लेकर कहीं जा रहा था। श्रीपुर मार्ग पर पीछे से आ रहे दो बाइक सवारों की ओवरटेक करने के चक्कर में उससे कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि बाइक सवारों ने फागू की ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। ट्रैक्टर मालिक देवेंद्र प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम चार बजे हत्यारोपी बसनिया गांव निवासी संदीप यादव और करंडा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी कुलदीप यादव के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी होते ही एसपी डा. ओपी सिंह, एसपी ग्रामीण एवं सीओ राजीव द्विवेदी भी मौके पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
ओवरेटक करने को लेकर हुए विवाद में बाइकसवारों ने ट्रैक्टर चालक की हत्या की है। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। -डा. ओपी सिंह, पुलिस अधीक्षक