फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tractor driver dies after coming in contact with 11 thousand volt wireTractor driver dies after coming in contact with 11 thousand volt wireTractor driver dies after coming in contact with 11 thousand volt wire

Ghazipur News: 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक, मौत

Fri, 05 Jan 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver dies after coming in contact with 11 thousand volt wireTractor driver dies after coming in contact with 11 thousand volt wireTractor driver dies after coming in contact with 11 thousand volt wire
नंदगंज। थाना क्षेत्र के सौरम गांव के बघउत बाबा मंदिर के पास बुधवार की रात में करंट की चपेट में आने से एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन

सहेड़ी गांव निवासी मोती बिंद (34) सबुआ गांव में मजदूरी करने के साथ और ट्रैक्टर चलाता था। ट्रैक्टर ट्राली पर धान का भरा बोरा लादकर राइस मिल धरवां जा रहा था। तभी बघउत बाबा मंदिर के पास ट्राली से धान गिरने लगा। इस पर चालक ट्रैक्टर रोकर ट्राली पर चढ़ कर धान का बोरा सही करने लगा। इस बीच उसके ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार की जद में आ गया और ट्राली से नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे चालक को उपचार के लिए महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद से पत्नी सुभावती के साथ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के पिता अवधु बिंद ने तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed