{"_id":"6759d004056ee0e3860eef67","slug":"toto-driver-stuck-under-aluminium-sheet-died-agony-serious-injury-the-accident-happened-in-ghazipur-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक : एल्यूमिनियम की चादर के नीचे दबा टोटो चालक, तड़पकर हुई माैत, सिर में लगी थी गंभीर चोट; ऐसे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक : एल्यूमिनियम की चादर के नीचे दबा टोटो चालक, तड़पकर हुई माैत, सिर में लगी थी गंभीर चोट; ऐसे हुआ हादसा
Wed, 11 Dec 2024 11:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 11 Dec 2024 11:17 PM IST
सार
Ghazipur News : युवक अपने भाई के साथ यहां रहता था। इंटीरियर का सामान लादकर एक स्थान से दूसरे गांव में जा रहा था तभी सड़क पर बने गड्ढे के कारण टोटो पलट गई। उस पर लदी एल्यूमिनियम की चादर एक-एक कर चालक के ऊपर गिर गई। इस हादसे में उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में टोटो चालक की माैत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के डहन गांव में बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार टोटो सड़क के बीचों-बीच बने गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मजदूर के सिर पर टोटो के छत पर रखा एल्यूमिनियम का भारी चादर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के रोने बिलखने से चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
बिहार प्रांत के छपरा जनपद के बनियापुर थाना स्थित बलुआ गांव निवासी संजीत शर्मा (25) अपने भाई अमित के साथ पर रहकर दुकानों व मकानों में डेकोरेशन के लिए एसीपी लगाने का काम करता थे। वह मित्र के साथी माहपुर के कैथवलियां गांव में मकान के इंटीरियर डेकोरेशन का काम मिलने पर टोटो पर सामान लादकर गांव में जा रहा था।
विज्ञापन
डहन गांव के पास गड्ढे में टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई। टोटो के छत पर लदा एल्यूमिनियम का चादर संजीत के सिर पर गिर गया, जिससे वो लहूलुहान हो गया। उसे सैदपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने रेफर कर दिया गया, लेकिन एंबुलेंस आने के पूर्व ही उसकी मौत हो गई। सैदपुर कोतवाल योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन