फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tory on not buying paddy due to lack of sack

बोरी के अभाव में धान न खरीदने पर चढ़ी त्योरी

Wed, 30 Dec 2020 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Tory on not buying paddy due to lack of sack
औड़िहार। मंडल अपर आयुक्त जितेंद्र मोहन सिंह ने बुधवार को सैदपुर तहसील के अलावा देवकली ब्लाक एवं धान क्रय केंद्र परसनी का निरीक्षण किया। परसनी स्थित क्रय केंद्र की जांच के दौरान वहां पर बोरी न होने के कारण वहां आए किसानों का धान न खरीदे जाने पर उन्होंने वहां के विपणन अधिकारी को खरी-खोटी सुनाई। चेताया कि धान की खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही एवं किसानों की असुविधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने किसानों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। अपर आयुक्त ने कामगारों तथा अन्य कर्मचारियों को समय से उपस्थित होने को कहा। देवकली ब्लाक के निरीक्षण में उन्होंने मनरेगा मजदूरों के भुगतान के अलावा विकास कार्यों का भी ठीक से निरीक्षण किया। गो-आश्रय केंद्र की व्यवस्था ठीक रखने और ठंड से गाय के बचाव, चारा, पानी के लिए भी निर्देशित किया। गांव में अधूरे पड़े विकास कार्यों को हर हाल में पूरा किए जाने का फरमान जारी किया। तहसील के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, वरासत के मामले और ऑनलाइन आए आवेदनों के निस्तारण की स्थितियां देखी। लंबित वादों को त्वरित निस्तारण किए जाने के साथ ही तहसील दिवस में आए आवेदनों, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की उदासीनता न बरतने का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed