फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Top ten history sheeter arrested

Ghazipur News: टॉपटेन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Top ten history sheeter arrested
लूट की बाइक, तमंचा और दो कारतूस बरामद, पूछताछ के बाद किया चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के चावनपुरगनी तिराहे से गांव की ओर जाने वाली सड़क से पुलिस ने शनिवार को टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर अभिषेक यादव उर्फ मंगला को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट की बाइक, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा और उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी पुलिस के साथ वाहनों की चेकिंग करने में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर चावनपुरगनी तिराहे से 200 मीटर गांव की तरफ जाने वाली सड़क से कोतवाली के टॉपटेन बदमाश और हिस्ट्रीशीटर लुटेरे अभिषेक यादव उर्फ मंगला निवासी राजापुर कला पकड़ा। उसके पास से लूट की बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कासिमाबाद चौराहे से अरविंद कुमार मित्र हरेकृष्णा के साथ बाइक से कवलपट्टी स्थित घर जा रहे थे। हरेकृष्णा ने शादी के लिए किसी से 20 हजार रुपये उधार लेकर वहीं तिराहे पर बाइक की डिग्गी में रखा था। चौराहे पर मौजूद बदमाश अभिषेक यादव और उसके साथियों प्रदीप सिंह यादव निवासी नगवा और दिनेश यादव निवासी खेतापुर की नजर इस पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविन्द और हरेकृष्णा जैसे ही थाने से आगे बढ़कर मेन गेट के पास पहुंचे कि पीछा करते हुए तीनों लुटेरों ने बाइक रुकवा कर डिग्गी से रुपये लूट लिए । उक्त घटना की खुलासा के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा दो टीमों का गठन किया गया था। इसकी निगरानी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी कर रहे थे।

नोनहरा थाना पुलिस ने प्रदीप सिंह यादव और दिनेश यादव को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि अभिषेक यादव के साथ मिलकर उन्हीं तीनों ने कासिमाबाद में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूटी गई बाइक अभिषेक यादव के पास है। गिरफ्तार बदमाश का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed