फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   today wosrhiped goddess sarsawati

आज विधिवत पूजी जाएंगी वीणावादिनी

Wed, 01 Feb 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Wed, 01 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
today wosrhiped goddess sarsawati
सुहवल क्षेत्र में पूजा पंडाल में स्थापित करने के लिए सरस्वती प्रतिमा लेकर जाते युवक।
सरस्वती पूजन को लेकर पिछले कई दिनों से पूजा समितियों की तरफ से तैयारी चल रही थी। पूजा से एक दिन पूर्व मंगलवार तक समितियों के सदस्य पंडाल में बनाने में जुटे थे। पंडाल का कार्य पूरा होने के बाद देर शाम और रात में मूर्तिकारों के यहां मां सरस्वती की प्रतिमा लाकर उसमें स्थापित किया। बुधवार को विधिवत हवन-पूजन के बाद मां सरस्वती के दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बसंत पंचमी के अवसर पर नगर सहित जिले प्राय: सभी ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा समितियों के सदस्यों की तरफ से बड़ा-छोटा पंडाल बनाकर उसमें मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की जाती है। किसी पूजा पंडाल में एक तो किसी में दो से लेकर तीन दिन तक दर्शन-पूजन का क्रम चलता है। पूजा समिति के लोगों ने मूर्तिकारों के यहां पहले ही प्रतिमा की बुकिंग करा दी थी। पर्व से एक दिन मंगलवार को श्रद्धालु मूर्तिकारों के यहां से ठेला, ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों से प्रतिमा को ले जाकर पंडालों में स्थापित किया।
विज्ञापन


बुधवार को ब्राह्मणों द्वारा विधिवत हवन-पूजन के बीच वीणावादिनी की आंखों पर बंधे पट्ट को खोला जाएगा। इसके बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। गहमर संवाददाता के अनुसार बसंत पंचमी के अवसर पर मां  सरस्वती के पूजनोत्सव   की तैयारी जोरों पर रही। पूजा समिति के प्रतिमाओं को पंडालों में स्थापित कर बुधवार से पूजा-आराधना        शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed