{"_id":"63260df98d46dd347f043ed7","slug":"tired-of-illness-old-man-hanged-himself-on-a-noose-ghazipur-news-vns6747525186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने फंदे पर झूलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने फंदे पर झूलकर दी जान
विज्ञापन
बिरनो थाना क्षेत्र लक्ष्मणपुर मरदान गांव में शुक्रवार की रात एक वृद्ध ने बीमारी से तंग आकर फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया।
गांव निवासी भरत राम (60) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। काफी दिनों से दवा चल रही थी जिससे वह काफी परेशान थे । शुक्र वार की देर शाम परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने खाना खाया और सोने चले गए। इधर वृद्ध ने कमरे में लगे पाइप के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में रात के समय फंदे से वृद्ध को लटकता देख परिजन स्तब्ध रह गए। उनकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटों छानबीन की। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक भरत राम मनोरोगी थेे। काफी समय से दवा चल रही थी, जिससे वह काफी परेशान रहते थे। इसी के चलते उन्होंने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही फोरेंसिक टीम की सहयोग ली गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।