फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tightened screws again in a month, increased difficulty

एक माह में फिर कसा शिकंजा, बढ़ी मुश्किल

Sun, 06 Dec 2020 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Tightened screws again in a month, increased difficulty
गाजीपुर। नगर के महुआबाग स्थित मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं पुत्रों के नाम संचालित गजल होटल के ऊपरी तल को जिला प्रशासन ने अवैध करार देते हुए बीते एक नवंबर को ध्वस्त कर दिया था। इससे पूर्व करीबी के हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर शम्मे हुसैनी को बीते 24 अक्तूबर को अवैध करार देते हुए ध्वस्त कर दिया था। करीब एक माह बाद एक बार फिर एक और करीबी के भवन को अवैध ठहराते हुए ध्वस्त कर दिया गया। इससे बाहुबली के करीबियों एवं सहयोगियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से बीते कई माह से मुख्तार अंसारी से जुड़े करीबियों, उनके रिश्तेदारों एवं सहयोगियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सबसे पहले इनके करीबियों का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर मालखाने में जमा करा लिया गया। इसके बाद उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ढहाने का काम जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed