{"_id":"62f93b0331e7a81ec2184e1d","slug":"tight-security-arrangements-on-independence-day-ghazipur-news-vns6692394123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस टीम अलर्ट मोड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस टीम अलर्ट मोड पर
Mon, 15 Aug 2022 10:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर में जगह-जगह फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस प्रशासन की टीम अलर्ट मोड में आ चुकी है। थानावार उन क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर जांच अभियान चलाया जाएगा। वहीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार की देर शाम होटलों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, ढाबों पर जांच अभियान चलाया गया। जबकि किराये पर रहने वाले लोगों का पुलिस पूर्व में ही सत्यापन कर चुकी है।
विज्ञापन
नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में आजादी के जश्न को यादगार बनाने के लिए जहां तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के विभिन्न होटलों में पुलिस टीम ने जांच अभियान चलाया। वहां ठहरने वाले गैर प्रांत एवं गैर जनपद के लोगों की जानकारी होटल संचालकों से ली। साथ ही संचालकों का आवश्यक दिशा-निर्देया भी दिया।
विज्ञापन
इसके बाद ढाबों पर भी जांच अभियान चलाया गया। वहीं सार्वजनिक स्थलों जैसे निजी और सरकारी बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों पर भी जांच अभियान चलाया गया। इधर भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी चेकिंग अभियान चलाकर विशेष सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन
वहीं सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा प्रमुख मार्गों एवं प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच करने के साथ संदिग्ध लोगों पर नजर रखने का काम किया जा रहा है। इस संबंध में सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस टीम अलर्ट मोड पर है।