फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thyroid surgery was performed for the first time in the medical college

Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुई थायराॅयड की सर्जरी

Sat, 21 Feb 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Thyroid surgery was performed for the first time in the medical college
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज को देखते ईएनटी के विभागाध्यक्ष डा. आनंद प्रकाश यादव। स्रोत.. कॉले - फोटो : इमलिया सुल्तानपुर इलाके में आग लगने से जला परचून की दुकान का सामान।
गाजीपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 700 ग्राम गले की थायराॅयड गांठ की पहली सर्जरी हुई। महिला को बीएचयू और टाटा जैसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां दो माह तक सर्जरी के लिए इंतजार करना पड़ता। ऐसे में महिला मरीज थायरॉइड की गांठ का आकार बढ़ रहा था, जिससे निगलने और सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। ऐसे में ईएनटी विभाग ने सफल सर्जरी किया।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश यादव ने बताया कि यह बड़ी उपलब्धि है। ईएनटी विभाग टीम ने एक जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक किया। करीब 700 ग्राम का विशाल थायरॉइड गांठ (थायरॉइड मास) का सफल टोटल थायरॉइडेक्टॉमी ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

बताया कि नोनहरा थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी महिला मरीज महिमा पत्नी शैलेश यादव के गले में थायराइड की गांठ थी। इसके लिए वह पूर्व में कई अन्य चिकित्सा केंद्रों पर परामर्श ले चुकी थीं। बीएचयू एवं महामना (टाटा) जैसे उच्च संस्थानों के लिए इन्हें रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां करीब दो माह तक प्रतीक्षा करने के बाद भी ऑपरेशन संभव नहीं हो सका। स्थिति गंभीर होने पर मरीज ने मेडिकल काॅलेज के ईएनटी ओपीडी में संपर्क किया। विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश यादव ने बताया कि टीम में डॉ. फैज, डॉ. विनीत, एनेस्थीसिया टीम के डॉ. विनीत मिश्रा एवं डॉ. भाग्य लक्ष्मी रहीं। इनके सहयोग से सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को 24 घंटे के लिए आईसीयू में निगरानी में रखा गया। स्थिति स्थिर रहने पर उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वर्तमान में मरीज स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed