फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thunderstorms and extreme humidity in the afternoon made one sweat

Ghazipur News: दोपहर में गरज-चमक और भयंकर उमस से छूटे पसीने

Mon, 16 Jun 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorms and extreme humidity in the afternoon made one sweat
गाजीपुर। नगर में सुबह से आसमान में बादलों का बसेरा रहा। बीच-बीच में रह-रहकर हल्की धूप निकलती रही। सोमवार को दोपहर में मेघ गर्जना हुई। इससे लगा कि बारिश होगी लेकिन नगर में ऐसा कुछ हुआ नहीं। पूरे दिन भयंकर उमस से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बीते रविवार को हुई बारिश का असर अगले दिन उमस के रूप में देखने को मिला। उमस इस कदर रही कि पंखा व कूलर भी इसके आगे फेल नजर आया। पंखें व कूलर चलते रहे और लोग पसीने से तरबतर होते रहे। बरसात के दिनों में जिस तरह से चिपचिपाती उमस होती है, उसका एहसास लोगों ने किया। उमस के कारण न तो बाहर राहत मिल पा रही थी और न ही अंदर। बाहर कुछ हद तक गनीमत रही, लेकिन घरों व प्रतिष्ठानों के अंदर लोगों का हाल-बेहाल रहा। एक ओर पंखें व कूलर चलते रहे, दूसरी तरफ लोगों के शरीर से पसीना टपकता रहा। वहीं प्रचंड धूप नहीं होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। काफी दिनों से लोग तीखी धूप से आजिज आ चुके थे। एक ओर प्रचंड धूप से राहत मिली, तो दूसरी तरफ चिपचिपी उमस से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। जनपद का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि दो दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed