फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three years later, the road remains incomplete, leading to protests by raising slogans

Ghazipur News: तीन साल बाद भी सड़क का निर्माण अूधरा, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

Fri, 06 Mar 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three years later, the road remains incomplete, leading to protests by raising slogans
उच्चौर गांव के पास सड़क को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
मरदह। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य तीन वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इससे नाराज ग्रामीणों ने कछुहरा-सराय मुबारक राजवाहा मार्ग के उच्चौर गांव के पास शुक्रवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मरम्मत की मांग की। गांव के लवकुश प्रजापति ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कछुहरा से सराय मुबारक गांव तक 9.50 किलोमीटर तक बनने वाले इस मार्ग का निर्माण 3 वर्ष बाद भी अधूरा है। कार्यदाई संस्था ने सिर्फ 4 किलोमीटर तक निर्माण कार्य कराया है जबकि शेष 5.50 किलोमीटर मीटर लंबे मार्ग पर गिट्टी गिराकर कार्य बंद हो गया।
विज्ञापन

इससे कछुहरा, गोविंदपुर, ताहिरपुर, बरेंदा, उच्चौर, दशौली, नसीरूद्दीन, सुलेमापुर, पृथ्वीपुर गांव की 20 हजार की आबादी को आवागमन में काफी कष्ट झेलना पड़ रहा है। इस मौके पर योगेश पांडेय, हरिहर गोड़, त्रिभुवन, देवचंद्र, अशोक, राम आशीष, बबलू, सिंटू गोड़, रामकृत, सरिता, विमली, शांति, ममता, नीलम, अविनाश, सपना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed