फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three sweepers absent without leave suspended

Ghazipur News: बिना छुट्टी के अनुपस्थित तीन सफाईकर्मी निलंबित

Fri, 28 Feb 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Three sweepers absent without leave suspended
जमानिया ब्लाॅक की दो ग्राम पंचायतों में तैनात तीन सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें कोई एक जनवरी से तो कोई चार जनवरी से बिना सूचना के गायब चल रहा है। शिकायत होने पर जांच के बाद डीपीआरओ ने तीनों को निलंबित कर दिया है। जमानिया ब्लाॅक के ग्राम पंचायत लहुवार में तैनात सफाईकर्मी रविशंकर त्रिपाठी चार जनवरी से ही लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इसी ब्लाॅक के मतसा में तैनात सफाईकर्मी सेवाजुद्दीन और इसी ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी भीष्म पितामह एक जनवरी से अनुपस्थित चल रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायत के बाद जांच में सच्चाई सामने आने के बाद डीपीआरओ ने 15 फरवरी को सभी से स्पष्टीकरण मांगा लेकिन किसी सफाई कर्मचारी ने जवाब तक नहीं दिया। इस पर उन्होंने तीनों सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही निलंबन अवधि में उन्हें सहायक विकास अधिकारी कार्यालय (पंचायत) से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed