फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three people including an auto driver gang-raped a woman

Ghazipur News: महिला के साथ ऑटो चालक सहित तीन ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 26 Feb 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three people including an auto driver gang-raped a woman
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ सोमवार की देर शाम ऑटो चालक सहित तीन ने सड़क किनारे झाड़ियों में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पीड़िता को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पीड़िता के पति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पत्नी किसी काम से गाजीपुर आई थीं। वहां से वह देर शाम सैदपुर पहुंची। घर जाने के लिए ऑटो पर सवार होकर रवाना हो गई।
विज्ञापन

ऑटो में पहले से बैठीं दो महिलाएं कुछ दूरी के बाद उतर गई थीं। इसके बाद चालक ऑटाे गांव की तरफ ले जाने के बजाय दूसरे स्थान पर ले गया और पीड़िता को जबरदस्ती झाड़ियों मेंं खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पहले से ऑटो चालक के दो अन्य साथी भी मौजूद थे। तीनों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरफ पीड़िता उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और पति को आपबीती बताई।

इधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।
सैदपुर कोतवाल योगेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed