{"_id":"66f324b677894caeb8052456","slug":"three-people-including-a-youth-died-in-road-accidents-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-120926-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सड़क हादसों में युवक सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सड़क हादसों में युवक सहित तीन की मौत
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह सड़क हादसों में युवक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मरदह : भवानीपुर गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग जब- तक घटना स्थल पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए ग्रामीण सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को मॉर्च्यूरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। लठ्ठूडीह: करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बगेंद गांव निवासी दिलीप कुमार राय (57) मंगलवार की सुबह टहलते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राजेंद्र राय ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्जकर वाहन को चिह्नित करने के साथ चालक की तलाश की जा रही है।
उधर, नोनहरा थाना क्षेत्र के तलिया के पास सोमवार की रात वाहन के धक्के से बरेसर थाना के खारा गांव निवासी चंद्रजीत कुमार गौतम (40) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नोनहरा थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।