फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   three kutcha houses collapsed

तीन कच्चा मकान भरभराकर गिरे

Sun, 03 Oct 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
three kutcha houses collapsed
सुहवल। भगीरथपुर गांव में रविवार को भोर में चार बजे अचानक तीन कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। हादसे में गृहस्थी के सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। संयोग था कि घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। भगीरथपुर गांव निवासी सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि बारिश से मकान में आवश्यकता से अधिक नमी हो गई। भोर में अचानक उनका और पड़ोसी शंभू यादव का ईंट के कच्चे मकान के अलावा दधिबल यादव का खपरैल का मकान गिर गया। इस हादसे में तीनों लोगों का करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। महिला ग्राम प्रधान गीतम यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और भुक्तभोगियों को मदद का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मौसम को देखते हुए पीड़ित परिजनों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। तहसीलदार जमानिया घनश्याम ने बताया कि अभी इसकी सूचना नहीं मिली है। संबंधित राजस्वकर्मियों को भेजकर मौका मुआयना कराने के बाद पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed