फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three idols of Ashtadhatu stolen from the temple

मंदिर से अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी

Thu, 26 Dec 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three idols of Ashtadhatu stolen from the temple
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में चोरों ने बुधवार की रात ताला तोड़कर चोरों की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान अष्टधातु की तीन मूर्तियां चुरा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस के भी होश उड़ गए। मौके पर पहुंची विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

क्षेत्र के तिजिया के पोखरा के पास अतिक्रमण ठाकुरबारी मंदिर स्थित है, जो लोगों के आस्था और विश्वास का केंद्र है। इसमें भगवान वेंकटेश, श्रीदेवी एवं भूदेवी की दो-दो फीट की अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित थी, जिसके सामने श्रद्धालु मत्था टेककर अपने और परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते थे। रोज की तरह बुधवार की रात भी मंदिर के पुजारी दामोदर प्रसन्ना मंदिर के ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरा में सो गए। गुरुवार की सुबह जगने पर जब नीचे आए तो मंदिर के दरवाजा का टूटा ताला देख उनके होश उड़ गए। अंदर गए तो देखा कि अष्टधातु की तीनों मूर्ति गायब थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुजारी से पूछताछ की। विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम ने विभिन्न तरीकों से जांच-पड़ताल की। पुजारी ने बताया कि चोरी गई मूर्तियों की कीमत करोड़ों में थी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रसाद बताया कि पुजारी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया था। मामले की छानबीन करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed