फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three huts were destroyed in a fire that broke out under suspicious circumstances.

Ghazipur News: संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में तीन झोपड़ी जलकर नष्ट

Sat, 11 Nov 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three huts were destroyed in a fire that broke out under suspicious circumstances.
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के नसरतपुर धीर जोत गांव में बृहस्पतिवार की रात अचानक तीन झोपड़ियों से आग की लपटे उठने लगीं। आग लोगों के होश उड़ गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना में घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी सवरीय बेगम ने पुलिस को बताया कि उनके पति जमीर अंसारी 20 दिन पूर्व मुंबई काम करने चले गए थे। वहीं, पुत्र भी दूसरे प्रांत में रहकर कार्य करता है। महिला पुत्री के साथ घर पर रहती है। देर शाम मां-बेटी खाना खाकर सो रही थी। रात करीब 12.30 बजे तीनों झोपड़ियाें से आग की लपटे उठने लगीं। जब- तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब-तक झोपड़ी में रखा हुआ एक क्विंटल चावल, दो क्विंटल गेहूं, 75 किलो सरसों, दस हजार क्विंटल भूसा, साइकिल, और बर्तन जलकर नष्ट हो गया। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। इस संबंध में कोतवाल तारावती ने बताया कि तहरीर मिली है जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed