{"_id":"588e352f4f1c1b8a17e802e9","slug":"three-huts-to-ashes-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन झोपड़ियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन झोपड़ियां राख
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
जमानिया के चितावन पट्टी में आग से जली झोपड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के चितावन पट्टी गांव में रविवार की सुबह अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। इस अगलगी में तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस दौरान एक महिला एवं गाय झुलस गई।
रविवार सुबह करीब पांच बजे चितावन पट्टी निवासी पूजन यादव की एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते अगल-बगल की तीन झोपड़ियों से आग की तेज लपटें उठने लगी। यह देख परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े।
झोपड़ी में बंधी गाय को खोलने के दौरान पूजन यादव की पत्नी सावित्री देवी (50) और गाय झुलस गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। झुलसी सावित्री को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर ले जाया गया। इस घटना में गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली और तहसील को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल और लेखपाल मौके पर पहुंच गए। लेखपाल ने पीड़ित से क्षति की जानकारी ली। आग की इस घटना के बाद ठंड के मौसम में परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। इस संबंध में हलका लेखपाल रघुबर राम ने बताया कि इस घटना की रिर्पोट बनाकर तहसील को सौंपी जाएगी। नियमानुसार मुआवजा मिलेगा।