फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three huts to ashes by fire

आग से तीन झोपड़ियां राख

Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three huts to ashes by fire
जमानिया के चितावन पट्टी में आग से जली झोपड़ी।
कोतवाली क्षेत्र के चितावन पट्टी गांव में रविवार की  सुबह अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। इस अगलगी में तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस दौरान एक महिला एवं गाय झुलस गई।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब पांच बजे चितावन पट्टी निवासी पूजन यादव की एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते अगल-बगल की तीन झोपड़ियों से आग की तेज लपटें उठने लगी। यह देख परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। 
विज्ञापन


झोपड़ी में बंधी गाय को खोलने के दौरान पूजन यादव की पत्नी सावित्री देवी (50) और गाय झुलस गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। झुलसी सावित्री को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर ले जाया गया। इस घटना में गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली और तहसील को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल और लेखपाल मौके पर पहुंच गए। लेखपाल ने पीड़ित से क्षति की जानकारी ली। आग की इस घटना के बाद ठंड के मौसम में परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। इस संबंध में  हलका लेखपाल रघुबर राम ने बताया कि इस घटना की रिर्पोट बनाकर तहसील को सौंपी जाएगी। नियमानुसार मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed