फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three buffaloes killed due to lightning

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत

Fri, 31 Jul 2020 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Three buffaloes killed due to lightning
नंदगंज। करंडा थाना क्षेत्र के बेलासी गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से उसकी जद में आई तीन भैंसों की झुलसकर मौत हो गई। साथ ही महिला सहित दो बिजली का झटका लगने से अचेत हो गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए पीएचसी लेकर आए, जहां डाक्टरों ने घर भेज दिया। दोपहर करीब एक बजे तेज बिजली कड़कने के साथ बारिश होने लगी। भैंस को बारिश से बचाने के लिए इंद्रदेव बिंद की बहू हीरावती और पुत्री रीनू उन्हें खोलने लिए जैसे ही आगे बढ़ी, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से तीनों भैंस की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी बहू और पुत्री झटके लगने से अचेत हो गई। दोनों उपचार के बाद ठीक हो गई। संयोग रहा कि जिस समय आकाशीय बिजली गिरी, यह दोनों दूर थीं, नहीं तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed