फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three attackers riding a bike near Revasa turnattacked and killed the farmer with sticks

Ghazipur News: रेवसा मोड़ के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने लाठियों से हमला कर किसान को मार डाला

Fri, 19 Jan 2024 04:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Three attackers riding a bike near Revasa turnattacked and killed the farmer with sticks
नंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के हाईवे रेवसा मोड़ के पास बृहस्पतिवार को बाइक सवार तीन हमलावरों ने लाठी-डंडे से पीटकर सब्जी लेकर बिक्री के लिए सब्जी मंडी जा रहे किसान की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी फरार हो गए। पुलिस और फाॅरेसिंक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रेवसां गांव निवासी रामविलास कनौजिया (30) सुबह सात बजे सब्जी लेकर बाइक से नंदगंज सब्जी मंडी जा रहा थे। वह रेवसा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए हमलावरों ने लाठी से हमला कर किसान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार हत्यारोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में किसान की मौत हो गई। इसके बाद परिजन विलाप करने लगे। पत्नी सरिता देवी माता फूलझारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों और चार बहनों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई कैलाश कन्नौजिया नासिक में रह कर काम करता है। थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता हीरा कनौजिया की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसी कैमरे खंगाल रही है। साथ ही मौके पर खून से सनी लाठी बरामद की है।
विज्ञापन



पुलिस संभावित ठिकानों पर दे रही दबिश
थाना क्षेत्र के रेवसा मोड़ के पास हुई वारदात के बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के घरों और दुकानों में लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, जिससे हत्यारोपियों और बाइकों को चिह्नित करने में सफलता मिल सके। साथ ही पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन संदिग्धों से की पूछताछ
किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हुई हत्या के मामले में पुलिस तीन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं भुड़कुड़ा सीओ शेखर सेंगर भी हत्या की गुत्थी सुलझाने जुटे हुए हैं। जबकि पुलिस ने घटना स्थल से खून से सना एक लाठी भी बरामद किया गया है। पुलिस ने जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया गया।

राहगीरों के मुताबिक एक बाइक पर आए थे तीनों
पुलिस घटना स्थल पर निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। ग्रामीणों और राहगीरों ने बताया कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक चालक ट्रक का पहिया खोल रहा था। उसने बताया कि वारदात को अंजाम देने में एक युवती और दो युवक शामिल थे। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया। किसान लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और तीनों एक बाइक बैठकर शहर की ओर से भागने लगे। हालांकि पुलिस द्वारा छानबीन और खुलासे में मामला खुलकर सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed