फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three arrested including husband

पति सहित तीन को किया गिरफ्तार

Thu, 20 Jan 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including husband
खानपुर। थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में दो दिन पूर्व विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और मायके पक्ष को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार करने के मामले में पुलिस ने पति सहित तीन को गिरफ्तार किया है। मृतका के भाई ने पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। भैरोपुर गांव में 16 जनवरी की देर शाम रिंकला चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के भाई योगेंद्र चौहान ने पति मुलायम चौहान, ससुर रुदल चौहान, जेठ शेखर चौहान, जेठानी हिरौता चौहान और सास कुमारी चौहान के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी कि बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उचौरी चौराहे के पास पति, ससुर और सास को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष घनानन्द त्रिपाठी ने बताया कि दो अन्य की कई गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed