{"_id":"5faacd5c8ebc3e9ba20536a3","slug":"thousands-stolen-after-breaking-into-the-shop-ghazipur-news-vns5576949102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैकेनिक की दुकान के पीछे से सेंध मारकर हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैकेनिक की दुकान के पीछे से सेंध मारकर हजारों की चोरी
विज्ञापन
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के बेंवदा चट्टी पर सोमवार की रात मोटर साइकिल मैकेनिक की दुकान में पीछे से सेंध मारकर 1200 नगदी सहित हजारों रुपये के मोटर पार्ट्स पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दुकान के एक हिस्से में इंजन चालित पंपिंगसेट भी है। इस बीच दुकान देखने पहुंचे पीडि़त ने जब कुछ संदिग्धों को देखा तो शोर मचाने लगा। शोर सुनकर चोर पंपिंगसेट की पुलिया एवं मोटर पार्ट्स छोड़ भाग निकले। पीडि़त ने पांच में से दो को पहचानने की बात कही है, जो गांव के ही रहने वाले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
इलाके के बेंवदा निवासी राजेश चौहान चट्टी पर स्थित मोटर साइकिल रिपेयर की दुकान से रात गांव में स्थित घर चले गए। इनके पिता मूलचंद दुकान के बाहर छप्पर में सो गए। रात में दुकान के पिछले हिस्से में सेंध मारकर घुसे चोर 1200 नगद सहित मोबिल एवं मोटर पार्ट्स की चोरी करने में सफल हो गए। घटना के समय दुकान चेक करने पहुंचे राजेश ने आहट पाकर शोर मचाया तो वे कुछ मोटर पार्ट्स एवं पंपिंगसेट की पुलिया बगल के खेत में छोड़कर फरार हो गए। पीडि़त ने दो को पहचानने की भी बात कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में लग गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 2018 एवं 2019 में भी पीडि़त के घर चोरी हुई थी, जिसमें पहली बार नगद सहित पांच लाख के गहने एवं अन्य सामान तथा दूसरी बार 85000 मूल्य के सामान की चोरी का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष रामनेवास ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। एक दिन पूर्व दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें एक पक्ष की तरफ से तहरीर मिली थी, दूसरे पक्ष के राजेश की तरफ से चोरी होने की तहरीर दी है जिसमें गांव के ही दो सहित तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच-पड़ताल की जा रही है।