फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thousands of liters of water are being wasted daily due to a pipeline leakage

Ghazipur News: पाइपलाइन में लीकेज के कारण रोज बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

Thu, 01 Oct 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Thousands of liters of water are being wasted daily due to a pipeline leakage
सुजानपुर स्थित पुलिया के पास ज्वाइंटर से बर्बाद हो रहा साफ पानी। संवाद
सुहवल। क्षेत्र के सुजानपुर स्थित पुलिया के पास जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए बिछाई गई पाइपलाइन सुजानपुर में जिम्मेदारों की निगरानी और रखरखाव पर सवाल खड़े कर रही है। सुजानपुर पुलिया के पास पाइपलाइन के जाइंटर से नट-बोल्ट खुल जाने के कारण अधिक मात्रा में पानी लगातार रिसकर खेतों में बह रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक तरफ पेयजल को बचाने और हर घर तक जल पहुंचाने की कवायद चल रही है, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन में लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दरोगा यादव, अशोक सिंह, मोनू सिंह, ऋषि यादव ने बताया कि पुलिया के पास पाइपलाइन से काफी समय से पानी का रिसाव हो रहा है। पानी खेतों में पहुंचकर बर्बाद हो रहा है। समय रहते लीकेज की मरम्मत करा दी जाए तो इसकी बर्बादी को रोका जा सकता है। उनके मुताबिक गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के साथ घरों के बाहर पानी की टोटियां भी लगा दी गई हैं, लेकिन क्षेत्र के भिक्खीचौरा, हरिश्चंद्रपुर, युवराजपुर, बवाड़े, सुजानपुर गांव में इन टोटियों से पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

अंकित पांडेय ने बताया कि वर्षों से लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचने से योजना के उद्देश्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में जल निगम के एई शशिपाल ने कहा कि मामले की जांच कराकर लीकेज को ठीक कराया जाएगा। अब देखना है कि जिम्मेदारों की जांच के बाद पाइपलाइन की मरम्मत कब तक होती है और ग्रामीणों के घरों में नियमित पेयजल आपूर्ति कब तक शुरु हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed