फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves took away jewelery including cash in a shop

दुकान में सेंध लगा नकदी समेत जेवरात उठा ले गए चोर

Wed, 06 Nov 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away jewelery including cash in a shop
कासिमाबाद। थाना से कुछ ही दूरी पर रसड़ा मार्ग पर स्टेट बैंक के पास स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में सेंध मार कर सोमवार की रात चोरों ने 35 हजार नकदी सहित करीब 10 लाख का जेवरात गायब कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। इस घटना से व्यवसायियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

इलाके के कोड़रा गांव निवासी विक्रम वर्मा की थाना से कुछ ही दूरी पर रसड़ा मार्ग पर स्टेट बैंक के पास स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह के मकान में किराए पर ज्वेलरी की दुकान है। रोज की तरह सोमवार की देर शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर चला आया। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे दुकान खोला तो खुली तिजोरी देख उसके होश उड़ गए। इधर-उधर नजर दौड़ाया तो देखा कि दुुकान के पिछले हिस्से में सेंधमारी की गई थी। चोरी की जानकारी होते ही वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित से घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने बारीकी से जांच किया। तिजोरी, काउंटर के साथ डिब्बे में रखे गहने आदि की गहनता से जांच की। टीम ने सभी डिब्बों के साथ तिजोरी, काउंटर से हाथ के निशान का नमूना लिया। पीड़ित ने दिए गए तहरीर में लिखा है कि चोर दुकान के अंदर रखा ढाई सौ ग्राम नया सोने के आभूषण, 100 ग्राम पुराने सोने के आभूषण, 100 ग्राम चांदी के नए आभूषण एवं सात किलो पुराना चांदी के आभूषण के साथ तिजोरी में बिक्री का रखा 35 हजार उठा ले गए हैं। जेवरातों की कीमत करीब 10 लाख है। इस घटना से व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि पिछले एक माह में चोरी की यह पांचवीं घटना है। पुलिस अभी तक किसी भी चोरी की वारदात की खुलासा नहीं कर सकी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पन्नग भूषण ओझा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed