फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves made away with 80 thousand cash and jewelery worth five lakhs

Ghazipur News: चोरों ने 80 हजार नकदी और पांच लाख का आभूषण उड़ाया

Sun, 25 Dec 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves made away with 80 thousand cash and jewelery worth five lakhs
नंदगंज के कुसम्ही कला गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
नंदगंज। थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते 80 हजार नकदी और पांच लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर वापस लौट गई। इधर चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय है। कुसम्ही कला गांव निवासी बाला लखंदर यादव के घर का मेन गेट के चैनल का ताला तोड़कर चोर घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में सो रही महिलाओं के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। दूसरे कमरे में रखी अलमारी और बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग पांच लाख के आभूषण में सोने की तीन चेन, दो झुमका, मांगटिका, नाथियां, दो आयरन, दो झाला, दो कंगन, आठ जोड़ी पायल, आठ अंगूठी, चार लाकेट आदि आभूषण और 80 हजार रुपये नकद उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोरी गई आभूषण का मूल्य करीब पांच लाख रुपये हैं। घर की महिलाओं की रात में नींद टूटी तो देखा की कमरे का दरवाजा खुला है। जब दरवाजे के पास गई तो अलमारी टूटी देखकर शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर परिवार के साथ ग्रामीणों ने चोरों की तलाश की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस निरीक्षण कर चली गई। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed