{"_id":"5eff58da8ebc3e432a62bc78","slug":"thieves-clean-hands-on-neded-lanakhcha-s-cash-ghazipur-news-vns533755568","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक लाख 42 हजार नगदी पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने एक लाख 42 हजार नगदी पर किया हाथ साफ
विज्ञापन
ॅगाजीपुर । जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने किराने की दुकान व मकान से एक लाख 42 हजार रुपये उड़ा दिए। साथ ही दो मोबाइल समेत करीब एक लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
जमानिया के मनझरियां गांव निवासी किराना दुकान संचालक रामानंद गुप्ता और परिवार के सदस्य छत पर सोए हुए थे। इसी बीच चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए और घर में घुस गए। दुकान के पीछे के कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर शादी के लिए रखा गया 50 हजार व दुकान के गल्ले से 70 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। आहट पर जब घर के सदस्य नींद से जागे तो वह घर का मुख्य द्वार खोलकर निकल गया। आवाज सुनकर जब-तक आस-पास के लोग पहुंचते आरोपित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सुहवल के ताड़ीघाट गांव निवासी मंजीत वर्मा के घर में चोर बांस के सहारे चाहरदीवारी फांद घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर बक्सा व अटैची खेत में उठा ले गए। उसमें रखा 22 हजार नगदी, करीब एक लाख का सामान, एटीएम कार्ड, सोने व चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिए। इसके अलावा ताड़ीघाट स्टेशन परिसर स्थित मिठाई की दुकान का ताला तोड मिठाई उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की सूचना नहीं है, और ना ही किसी तरह कोई तहरीर मिली है।