फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There will be one static magistrate at each center to monitor the examination

परीक्षा की निगरानी के लिए हर केंद्र पर होंगे एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
There will be one static magistrate at each center to monitor the examination
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारी जोरों पर चल रही है। जिले को दस जोन एवं 35 सेक्टरों में विभाजित कर हर परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। राजकीय सिटी इंटर कालेज स्थित मानीटरिंग कंट्रोल रूम से जिले के सभी 229 परीक्षा केंद्रों को जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए राजकीय सिटी इंटर कालेज में बने मानिटरिंग-कंट्रोल रूम में सोलह कंप्यूटर लगाए गए हैं। प्रत्येक कंप्यूटर पर 16-16 परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। इसमें शिक्षक एवं लिपिक लगाए गए हैं। केंद्रों पर लगे सीसीटीवी के माध्यम से वहां आयोजित परीक्षा का सीधा प्रसारण देखा जाएगा। यह कंट्रोल रूम सीधे लखनऊ से जुड़ा रहेगा। वहां से भी परीक्षा की मानिटरिंग होगी। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की भी तैनाती की गई है। परिषद की तरफ से इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी आनलाइन लगाई जाएगी। बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती परिषद मुख्यालय से आनलाइन होगी। उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र आदि सामग्री केंद्रों पर डबल लाक में रखी जाएगी। इसकी दो चाभी होगी। एक केंद्र व्यवस्थापक एवं दूसरी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जिले के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए हर जिले के लिए मुख्यालय की तरफ से एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। यह पर्यवेक्षक केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका एवं प्रश्नपत्र के रखरखाव की व्यवस्था, सीसीटीवी, वायस रिकार्डर एवं अन्य व्यवस्थाओं के निरीक्षण के बाद मुख्यालय को रिपोर्ट देंगे। जिले का पर्यवेक्षक उप प्राचार्य डायट बलिया को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed