फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There will be an online poster competition tomorrow on Meena Day

मीना दिवस पर कल होगी आनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता

Tue, 22 Sep 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
There will be an online poster competition tomorrow on Meena Day
गाजीपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना मंच गठित किए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि बालिका शिक्षा के मुद्दों पर जनसमुदाय को जागरुक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित हैं। बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीना मंच एक सशक्त माध्यम है। 24 सितंबर 2020 को मीना दिवस के अवसर पर कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों पर आधरित आनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता की विषय वस्तु बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दहेज एवं सामाजिक कुप्रथा, बाल विवाह से होने वाला कुप्रभाव, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, नशा करे नाश, शिक्षित बेटी सशक्त समाज, आत्मरक्षा के उपाय तथा व्यक्तिगत स्वच्छता है। बीएसए ने निर्देश दिया कि सभी एआरपी की यह जिम्मेदारी होगी कि वह अपने विकासखंड में प्रतियोगिता का आयोजन करवाते हुए उत्कृष्ट तीन पोस्टर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय का चयन कर जिलास्तर पर 25 सितंबर तक उपलब्ध कराएं। जिला स्तर पर चयनित गठित समिति ब्लाकों से प्राप्त पोस्टरों में से तीन उत्कृष्ठ पोस्टर का चयन करेगी। चयनित बच्चों को जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। बताया कि इसी प्रकार ब्लाक स्तर पर चयनित तीन बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्यवक बालिका शिक्षा के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed