फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There were broken bow of the Ram Janki

धनुष टूटते ही श्रीराम की हुईं जानकी

Sun, 11 Oct 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sun, 11 Oct 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
There were broken bow of the Ram Janki
नगर के हरिशंकरी स्थित रामचबूतरा पर आयोजित रामलीला में शुक्रवार को राजापुर (चित्रकूट) के कलाकारों ने धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और राम विवाह आदि का मंचन किया।
विज्ञापन


 इस दौरान भगवान राम ने जैसे ही धनुष तोड़ा, जानकी ने उनके गले में वरमाला डाल दी। मौजूद लोग जय श्रीराम का जयघोष करने लगे। लोगों ने राम और सीता पर फूलों की वर्षा कर अपनी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


सीता स्वयंवर में बड़े-बड़े योद्धाओं के साथ महर्षि विश्वामित्र भी अपने दोनों शिष्य राम और लक्ष्मण के साथ पधारे थे। धनुष तोड़ने में राजाओं के विफल होने पर राजा जनक ने राजाओं को धिक्कारा कि क्या कोई वीर नहीं है जो धनुष तोड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राजा जनक की कठोर वाणी सुनकर लक्ष्मण ने कहा कि महाराज आपको ऐसी कटु वाणी बोलने में शर्म नहीं आती है। यहां अयोध्या नरेश राजा दशरथ के सुपुत्र एवं हमारे बड़े भ्राता श्रीराम भी आपकी सभा में विराजमान हैं।

 तब महर्षि विश्वामित्र ने शुभ मुहूर्त देखकर अपने शिष्य राम को इशारा किया। इस पर भगवान राम  अपने सिंहासन से उठकर धनुष के पास पहुंचे और उसे प्रणाम किया। चाप चढ़ाते ही धनुष दो टुकड़ों में हो गया।

धुनष टूटते ही भगवान श्री राम का जयघोष होने लगा। फूलों की वर्षा होने लगी। खुशी का माहौल उस समय शांत हो गया, जब श्री महेंद्र गिरी पर्वत से परशुराम क्रोधित होकर राजा जनक की सभा में पहुंच गए।


 उन्हें देख सभा में मौजूद सभी राजाओं के होश उड़ गए। इसके बाद परशुराम और लक्ष्मण संवाद हुआ। इस मौके पर सरदार बलवंत सिंह, अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभय कुमार अग्रवाल, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा, उपमंत्री लव कुमार त्रिवेदी, मैनेजर जेमिनी दत्त त्रिवेदी, सहायक मैनेजर शिवपूजन तिवारी, सरदार दर्शन सिंह, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed