फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There was a change in the marks of 130 candidates of the district

Ghazipur News: जिले के 130 परीक्षार्थियों के अंकों में परिवर्तन हुआ

Fri, 05 Jul 2024 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
There was a change in the marks of 130 candidates of the district
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले जिले के 130 परीक्षार्थियों के अंकों में परिवर्तन हुआ है। जबकि 522 परीक्षार्थियों के अंकों में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है। इसमें हाईस्कूल के 63 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 547 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में स्क्रूटनी के लिए कुल 652 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें हाईस्कूल के कुल 88 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में आवेदन करने वाले कुल 564 परीक्षार्थी शामिल हैं। स्क्रूटनी के परिणाम की घोषणा माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के अपर सचिव डॉ. विनोद कुमार राय ने शुक्रवार को की। इस क्षेत्रीय कार्यालय से कुल 15 जिले जुड़े हैं। हाईस्कूल में कुल 165 कॉपियों की स्क्रूटनी की गई। जबकि इंटरमीडिएट में 1071 कापियों की स्क्रूटनी कराई गई। इस क्षेत्रीय कार्यालय के 15 जिलों में हाईस्कूल के कुल 927 और इंटरमीडिएट में 5012 परीक्षार्थियों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed