फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There is no time to respect, it is time to struggle: Gopal Yadav

सम्मान कराने का नहीं, संघर्ष करने का है वक्त : गोपाल यादव

Wed, 29 Mar 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
There is no time to respect, it is time to struggle: Gopal Yadav
सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन

- गोपाल यादव ने कहा कि यह
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्वागत किया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
सदर विधायक जैकिशन साहू ने स्वागत करते हुए कहा कि गोपाल जी के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। इनके कुशल नेतृत्व में संगठन को नई धार और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के इस फैसले से संघर्ष को यह सम्मान मिला है और कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश गया है कि पार्टी के लिए संघर्ष और समर्पण भाव से काम करने वालों का वक्त आने पर पार्टी जरूर सम्मान करेगी।
विज्ञापन

वहीं, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल यादव जलालाबाद से दो पहिया और चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ पार्टी कार्यालय समता भवन पर पहुंचे। उन्होंने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हमें जिले की कमान सौंपकर पार्टी ने जो भरोसा और विश्वास जताया है, उसे टूटने नहीं दूंगा। ईमानदारी से सबको साथ लेकर पार्टी के आदेशों और निर्देशानुसार पर काम करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान पर कोई खरोंच नहीं आने दूंगा। कार्यकर्ताओं के सम्मान से बढ़कर कुछ भी नहीं। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह माला पहनने और सम्मान कराने का वक्त नहीं, बल्कि यह संघर्ष करने का दौर है। लोकतंत्र के जिस रास्ते से आकर भाजपा आज देश पर हुकूमत कर रही है वह रास्ता दूसरों के लिए बंद कर देना चाहती है। जिस तरह से सत्ता में बैठे लोग विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से काम कर रहे हैं, उन्हें जेलों में डाल रहे हैं।
उनकी यह नापाक हरकत और अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली आपातकाल की याद दिला रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और उसकी साम्प्रदायिक सोच और लगातार हो रहे आर्थिक घोटालों के चलते देशवासी खून के आंसू रो रहे हैं। लेकिन यह सरकार जनता के बुनियादी सवालों पर काम न कर केवल जुबान चला रही है।

इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक जै किशन साहू, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, डा नन्हकू यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed