फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ... then Ganga ghats of Lahuri Kashi will look like Kashi

Ghazipur News: ...तो काशी की तर्ज पर दिखेंगे लहुरी काशी के गंगा घाट

Tue, 24 Jun 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
... then Ganga ghats of Lahuri Kashi will look like Kashi
गाजीपुर। गाजीपुर की पहचान वैसे भी लहुरी काशी के रूप में होती है। यहां भी शहर के किनारे से गुजरी मोक्षदायिनी गंगा के घाटों पर खड़े होने पर बनारस के घाटों जैसी अनुभूति होती है। अब यह जल्द ही हकीकत में तब्दील होता नजर आएगा।
विज्ञापन

यहां की पहचान भी वाराणसी के ठाठ-बाट वाले घाटों की तरह ही नजर आएंगे। इसके लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा भी कर दी है। उन्होंने गंगा के किनारे स्थित कलक्टर और चीतनाथ घाट के बीच कॉरिडोर बनाने के लिए अधिकारियों से डीपीआर बनाने को कहा है।
विज्ञापन

शहर से गुजरी गंगा के किनारे छोटे-बड़े करीब 15 घाट हैं। इनमें अधिकतर घाटों की अपनी अलग पहचान है। देव दीपावली, छठ और स्नान पर्व पर यहां भी भीड़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव दीपावली के मौके पर तो कलक्टर घाट से लेकर चीतनाथ घाट तक अलग ही छटा देखने को मिलती है। कलक्टर घाट पर खड़े होने पर बनारस के असि घाट की याद आती है। यहां सैर सपाटे के लिए पर्याप्त जगह है। यहां खड़े होकर वीर अब्दुल हमीद सेतु की तरफ देखने पर बनारस के दशाश्वेध, मर्णिकर्णिका घाट और राजघाट की अनुभूति होती है।
वजह चीतनाथ घाट पर हर सप्ताह सोमवार की शाम मोक्षदायिनी मां गंगा फाउंडेशन की ओर से काशी के दशाश्वेध की तर्ज पर कराई जाती है।
वहीं, आगे देखने पर बैकुंठ धाम (श्मशान घाट) तो उसके आगे वीर अब्दुल हमीद सेतु और उसके बगल रेल सह ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है, जो दूर देखने पर मर्णिकर्णिका और राज घाट जैसा महसूस होता है।

अब मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र को अलग पहचान दिलाने की शुरूआत कर दी है। उन्होंने कलक्टर घाट से लेकर चीतनाथ घाट तक कॉरिडोर बनाने की न सिर्फ घोषणा की, बल्कि इसके लिए डीपीआर बनाने तक को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed