फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Theft in two houses, ran away with jewelry worth lakhs

Ghazipur News: दो घरों में चोरी, लाखों के गहने ले भागे

Tue, 31 Jan 2023 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Theft in two houses, ran away with jewelry worth lakhs
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की रात चोरों ने दो मकानों एवं एक पंचायत भवन को निशाना बनाया। चोरों ने 30 हजार नकदी और करीब 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए । सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार भीखमपुर गांव निवासी कृष्णानंद तिवारी परिजनों सहित अपने मकान के बरामदे में सोए हुए थे। देर रात चोर चहारदीवारी फांदकर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। तीन कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे सूटकेस और बक्सों को तोड़कर 30 हजार नकदी, कीमती कपड़े और करीब तीन लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस जांच करने में जुटी रही। इस संबंध थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार कथवलिया गांव निवासी राकेश मिश्रा के घर में चोर बाहर के बारजे के सहारे छत पर चढ़ गए और अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने तीन बक्सा, दो अटैची व कमरे में रखे बड़े बक्सो में रखा करीब दस लाख का आभूषण लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने अटैची और बक्सा नहर के पास फेंक दिया। राकेश मिश्रा मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार वर्मा और थानाध्यक्ष धनानंद त्रिपाठी ने पहुंचकर छानबीन की। थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
वहीं लठ्ठूडीह संवाददाता के अनुसार करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मसौनी गांव में सोमवार की रात चोरों ने पंचायत भवन की छत पर लगे दो सोलर प्लेट को चोर उठा ले गए। ग्राम प्रधान प्रकाशचंद्र राय ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि पैनल चोरी की जानकारी मिली है, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे दो धराए
सुहवल। स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार की भोर ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के पास से वाहन चेकिंग के दौरान लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे दो किशोर बदमाशों को एक चोरी की पल्सर बाइक सहित तमंचा और कारतूस के साथ धर दबोचा। थाने में लाकर पूछताछ के बाद चालान कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि उपनिरीक्षक राम बाबू पुलिस के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान गरूआमकसूदपुर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मलसा की ओर से एक तेज रफ्तार बाइक आती दिखाई पड़ी। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो सवार ने रफ्तार तेज कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवारों को ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के पास से धर-दबोचा। पकड़े गए दोनों शातिर किशोर हैं। उनके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed