फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   theft

आभूषण की दुकान से पांच लाख के गहने चोरी

Wed, 13 Jan 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
theft
भदौरा न्यू मार्केट में ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : GHAZIPUR
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट भदौरा स्थित आभूषण की दुकान में सोमवार की रात चोरों ने सेंध लगा कर करीब पांच लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। पुलिस पिकेट से महज 100 मीटर की दूरी पर चोरी की घटना कर चोरों ने पुलिस का खुली चुनौती दे दी। उधर, चोरी की इस वारदात से इलाकाई लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

सतरामगंज बाजार निवासी संजय कुमार वर्मा की भदौरा न्यू मार्केट स्थित मकान में आभूषण की दुकान है। देर रात चोरों ने दुकान के पीछे सेंधमारी की, लेकिन सफलता न मिलने के बाद छत की पटिया तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच लाख के आभूषण के साथ सीसीटीवी की डीवीआर चुरा ले गए। सुबह जब संजय कुमार दुकान पर पहुंचे तो ताला खुला देख हैरत में रह गए। चोरी की वारदात की खबर लगते ही आसपास के लोग जुट गए। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने तीन लाख रुपये की चांदी और एक लाख रुपये के सोने के आभूषण के साथ डीवीआर भी चुराया है। गहमर कोतवाली प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस मौका मुआयना कर छानबीन में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed