फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The youth who was connecting the electric wire died of scorching, there was uproar

बिजली का तार जोड़ रहे युवक की झुलसने से मौत, मचा कोहराम

Sun, 22 Aug 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
The youth who was connecting the electric wire died of scorching, there was uproar
गाजीपुर के बरेसर थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी धर्मेँद्र यादव (28) घर में बिजली का तार जोड़ रहे थे। इस दौरान करंट की चपेट में आने से झुलस गए और उनकी मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे बाराचवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धर्मेंद्र छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बरेसर थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी गौरीशंकर यादव का पुत्र धर्मेंद्र सिंह यादव रविवार की सुबह करीब 9 बजे अपने घर के बगल में जानवर बांधने वाली जगह की बिजली का तार जोड़ रहा था। उसी समय बिजली आ जाने से वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे बाराचवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशि चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed