फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The youth was attacked with a knife, injured The youth was attacked with a knife, injured

युवकों पर बोला चाकू से हमला, घायल

Wed, 08 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
The youth was attacked with a knife, injured The youth was attacked with a knife, injured
मनिहारी। बिरनो थाना क्षेत्र के आगापुर (पारा) गांव में मटन बेचने को लेकर युवक आपस में भिड़ गए। देखते ही कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आगापुर पारा गांव में परवा गांव निवासी नितीश राम प्रतिदिन दुकान लगाकर मटन बेचने का काम करता था। किसी कारण वह मटन बेचने नहीं आया था। स्थान खाली देखकर आगापुर पारा के कुछ लोग मटन बेच रहे थे। इसकी जानकारी जब नितीश राम को हुई तो वह अपने भाई मंटू को साथ आगापुर पारा पहुंचा और गाली गालौज करने लगा। वहां मौजूद साधू राम ने जब इसका विरोध किया तो वह गाली गलौज करते हुए उसको मारने-पीटनके लगा। शोर मचाने पर साधू राम का भाई रितेश राम भी आ गया और उसका पीछा करने लगा। तिवारीपुर के पास हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला साधू राम एवं रितेश राम को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल लाकर उपचार कराने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed