फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The youth of Jammu have pens in their hands, not weapons: Manoj Sinha

जम्मू के युवाओं के हाथों में कलम है, हथियार नहीं: मनोज सिन्हा

Fri, 29 Sep 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
The youth of Jammu have pens in their hands, not weapons: Manoj Sinha
उपराज्यपाल बोले, लौट आई है कश्मीर की वो रौनक, जिसके लिए थी पहचान
विज्ञापन

-नरेंद्र मोदी की तारीफ की, बोले, पीएम के नेतृत्व में बनी भारत की नई पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर । आज का भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलता भारत है, संवरता भारत है। जी-20 का सम्मेलन इसका साक्षात प्रमाण है। 2014 से देश में बहुत परिवर्तन हुए हैं। जम्मू के युवाओं के हाथों में कलम है हथियार नहीं। ये बदलाव नौ वर्षो में हुआ है। कश्मीर जिसके लिए पहले जानी जाती थी अब वह रौनक लौट आई है। अब लोग शाम से लाल चौक पर तिरंगा भी फहराते हैं और झेलम नदी के किनारे बने रिवरफ्रंट पार्कों में बैठकर आइसक्रीम भी खाते हैं। बदलाव का ही असर है कि रिकॉर्ड पर्यटक घूमने आए। ये बातें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहीं। वे जखनिया ग्राम सचिवालय पंचायत भवन उद्घाटन पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत की नई शिक्षा नीति देश में नया परिवर्तन लाएगी। आज अपना भारत विश्व के सबसे शक्तिशाली आर्थिक देश में शुमार है। मोदी के नेतृत्व में भारत की नई पहचान बनी है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया यह भारत इसी तरह सामजिक, आर्थिक औद्योगिक रूप विकसित होता रहे, आगे बढ़ता रहे, इसके लिए आप लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है, और इसकी शुरुआत जखनिया से होनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके पहले उप राज्यपाल का स्वागत पुष्प वर्षा करके ग्राम वासियों ने किया। ग्राम प्रधान नन्दलाल गुप्ता, कार्यक्रम आयोजक अशोक गुप्ता ने भारत स्तंभ स्मृति चिन्ह और साल भेंट करके किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने भगवान शंकर की नटराज की मूर्ति भेंट की। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भाजपा गाजीपुर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, रामतेज पांडेय, पूर्व प्रत्याशी रामराज वनवासी, सरोज कुशवाहा, विपिन सिंह, संजीव गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक मुराहू राजभर,बीडीो त्रिवेणी राम, गौरव सिंह, हेमलता, व्याअबुफकर, उमाशंकर यादव, दयाशंकर सिंह, धर्मवीर राजभर, पीयूष सिंह उपस्थित रहे। संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गाजीपुर के लिए धड़कता है दिलः मनोज सिन्हा
उप राज्यपाल अपने संबोधन के दौरान भावुक भी हुए। बोले हम भले जम्मू कश्मीर में रहते हैं, लेकिन हमारा दिल हमेशा गाजीपुर के लोगों के लिए धड़कता रहता है। इस मौके पर उन्होंने रामराज वनवासी सहित जखनिया के विविध पदों पर आसीन कर्मचारियों, शिक्षक, डॉक्टर, भूतपूर्व सैनिक एवं अन्य सम्मानित लोगों का अभिनंदन किया।
----
कोरोना काल में पीएम ने देश को बचाया
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अलीपुर मदरा गांव के डाक बंगला और सचिवालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को बचाया। साथ ही विश्व को दवा देकर महामारी रोकने का काम किया। इसके पहले प्रधान सामराजी देवी ने बुके देकर उप राज्यपाल का स्वागत किया।
इसके बाद माता तेतरा देवी सच्चिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में तेतरा देवी की प्रतिमा का अनावरण किया। राज्यमंत्री गिरीश यादव ने भी तेतरा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ओमजी ग्रुप के प्रबंधक मनोज सिंह ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान की प्रतिमा को भेंट की। आयोजन प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह ,अटल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय उपस्थित रहे। अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर सच्चिदानंद सिंह और संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार पांडे ने किया।
इनसेट
उपराज्यपाल ने अमृत कलश में मिट्टी प्रदान किया
संवाद न्यूज एजेंसी

गाजीपुर। मेरी माटी मेरा देश, माटी का नमन वीरों का वंदन कार्यक्रम पूरे देश में अमृत काल के दौर में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमृत कलश में मिट्टी प्रदान किया।


मालूम हो कि जिले में 2821 गांव में यह अभियान संचालित हो रहा है। गांव स्तर पर एकत्रित मिट्टी अमृत कलश में ब्लॉक स्तर, ब्लॉक स्तर से जिले तथा जिले स्तर से प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा वहां से स्पेशल ट्रेन से दिल्ली ले जाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाषचंद्र प्रसाद, सुरेंद्र राम, मोहन राम, रोहित प्रजापति आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed