फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The woman was gang-raped and the accused slit her throat after hitting her with a slipper

Ghazipur News: महिला के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म चप्पल मारने पर आरोपियों ने रेता था गला

Thu, 03 Apr 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The woman was gang-raped and the accused slit her throat after hitting her with a slipper
29 मार्च को करंडा ताल ट्यूबवेल के पास मिली घायल महिला के ऑपरेशन के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। साथ ही, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार, चप्पल मारने पर आरोपियों ने महिला का चाकू से गला रेत दिया था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय महिला की करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है।
पुलिस के मुताबिक, मोनू अपने दो साथी सूरज और श्रवण के साथ महिला को बाइक पर बैठाकर रात आठ बजे निकला था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रास्ते में खरीदकर शराब पी। इसके बाद करंडा ताल में ट्यूबवेल के पास सुनसान स्थान देख तीनों ने महिला क े साथ छेड़खानी और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी दौरान महिला ने एक आरोपी को चप्पल मार दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने गुस्से में आकर महिला की साड़ी से उसका गला दबा दिया। इससे वह बेहोश हो गई और तीनों उसे वहीं पर छोड़कर भाग गए। इसके बाद रास्ते में एक दुकान से तीनों ने सिगरेट और चाकू खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों को डर था कि महिला बच गई तो वह फंस जाएंगे। वह चाकू लेकर फिर वापस आए और महिला का गला रेत दिया। हालांकि महिला ऑपरेशन के बाद बच गई। थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र पटेल ने बताया कि आरोपी मोनू बिंद और सूरज बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से सब्जी काटने का चाकू बरामद किया गया है। तीनों शटरिंग का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों ने डर में महिला का गला रेता था। आरोपियों को आशंका थी कि कहीं महिला बच गई तो वह फंस जाएंगे। वह चाकू लेकर फिर वापस आ गए और उसका गला रेत दिया। हालांकि महिला ऑपरेशन के बाद बच गई और तीनों का नाम सामने आ गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed